Sale!

Dunia Mere Aage Hindi Paperback (Aug. 2024)

Original price was: ₹ 270.00.Current price is: ₹ 250.00.

Book Details

AuthorPoonam Devi “Pratha”
Pages125
Book FormatPaperback
ISBN978-81-19545-19-3
Dimensions21.7 x 14.5 x 0.2 cm
Item weight140 gm
LanguageHindi
Publishing YearAugust 2024
Book GenreStories
PublisherBMP PUBLISHER
SellerBuks Kart “Online Book Store”
Compare

Description

घटनाएं हमारे वास्तविक जीवन में कहीं न कहीं घट रही होती हैं । हाँ, मैंने अपनी कहानियों में यह भी उकेरने का प्रयास किया कि जीवन में हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए। समाज के दर्द और अनुभवों को मैंने अपनी कहानियों में पिरोने का छोटा सा प्रयास किया है। यही कारण है कि मैंने अपने इस पहले कहानी संग्रह को फ्दुनिया मेरे आगे य् नाम दिया। दुनिया जो मेरे आगे-आगे चल रही है, मैं पीछे से उसे देखती हूँ तो वह जैसी दिखती है, मैं अपनी कहानियों में उसे ही अभिव्यत्तिफ़ करने का प्रयास करती हूँ। दुनिया को पीछे से देखना बहुत कुछ वैसा ही है जैसे हम सड़क के किनारे खड़े होकर सभी को सड़क पर भागता हुआ देखें। यह साक्षी भाव भी कई बार बहुत कुछ कहने-लिखने को विवश कर देता है।

पढ़ना शौक था और लिखना मेरा जीवन बनता जा रहा है। लिखना मेरे लिए ऐसा है, जैसे मैं स्वयं से ही बातें कर रही हूँ। अच्छा तब लगता है, जब मेरी ये स्वयं से की गईं बातें, दूसरों के मन को छू जाती हैं। मानों मेरी बातें मेरी नहीं रहीं, वे सभी के मन की बात बनती जा रही हैं। सभी पाठकों से अनुरोध है कि वे अपनी मन की बातें मुझे बताएं, मुझे विश्वास है कि उनमें से भी कई कहानियां निकल पड़ेंगी । यह कथायात्र इस प्रकार अनवरत चलती रहे, यही कामना है।

पूनम देवी

पानागढ़, बंगाल

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
WhatsApp us