Sale!

Kuch Yadein Kuch Batein (Hindi Paperback Biography December 2025)

Original price was: ₹ 250.00.Current price is: ₹ 200.00.

Book Details

AuthorJagdish Sheoran
Pages125
Book FormatPaperback
ISBN978-81-993479-0-8
Dimensions21.7 x 14.5 x 0.5 cm
Item weight160 gm
LanguageHindi
Publishing YearDecember 2025
Book GenreBiography
PublisherBMP PUBLISHER
SellerBuks Kart “Online Book Store”
Compare

Description

यह  पुस्तक  कुछ यादें कुछ बातें  मेरी याददाश्त की परीक्षा भी है जो मैं अक्सर दूसरों से कहता भी हूँ कि आदरणीय चौधरी औउम प्रकाश चौटाला जी अपनी याददाश्त मुझ को देकर गए हैं । चार पांच साल की उम्र तक की सारी बातें मुझे याद हैं । हालांकि मैंने अपनी इस आत्मकथा में हर बात का उल्लेख नहीं किया है परन्तु फिर भी जरूरी विषयों को छूने का प्रयास किया है । अपने विचार, अनुभव, सोच व जानकारी और याददाश्त के मिश्रण के आधार पर अपनी ही स्मृति को एक दस्तावेज में बांधने का प्रयास किया है । मेरी यह पुस्तक अपने अतीत दर्ज करने का ही नहीं बल्कि भविष्य गढ़ने का भी जरिया बने इसी को ध्यान में रखते हुए गाँव के कष्टकारी जीवन के अनुभवों का भी उल्लेख किया है । किस प्रकार से अभावों में पल बढ़कर गाँव वाले अपने परिवार का लालन पालन करते थे ।  अपनी आत्मकथा लिखने के लिए प्रोत्साहित करने और बार बार मुझे इसके लिए याद दिलाने के लिए पुत्र  आशीष और पुत्री किरण का धन्यवाद । इसके साथ ही परिवार जनों का भी धन्यवाद जो मुझे लिखने के लिए समय समय पर प्रेरित करते रहते हैं और सबसे ज्यादा धन्यवाद छोटे धनुषधारी अर्जुन का जिन्होंने मुझे लिखने के लिए फिर से समय उपलब्ध करवाया । इसके साथ साथ बड़े भाई महेन्द्र सिंह और मेरे गाँव के मास्टर सुबे सिंह छिरंग का भी हृदय से आभार, जिन्होंने मुझे अपने गाँव के बारे में कुछ ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध करवाई । पुस्तक के प्रकाशन के लिए सम्पादक महोदय का भी आभार प्रकट करता हूँ । इस पुस्तक में लिखी गई सभी बातें और ऐतिहासिक तथ्य मेरे निजी विचारों पर आधारित हैं और इसमें पाठकों का सहमत होना आवश्यक नहीं है ।

मुझे आशा है कि मेरी आत्मकथा कुछ यादें कुछ बातें सुधी पाठकों को पसंद आएगी और अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर मेरा हौसला बढ़ांएगे ।

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
WhatsApp us