Sale!

Safar Hindi (सफर ) गजल संग्रह Hindi Paperback May 2021

Original price was: ₹ 200.00.Current price is: ₹ 150.00.

Book Details

AuthorSanjeev Kumar “Sudhanshu”
Pages100
Book FormatPaperback
ISBN 13978-81-947186-0-4
Dimensions21.7 x 14.5 x 0.5 cm
Item weight120 gm
LanguageHindi
Publishing YearJune 2022
Book GenreGhazal
PublisherBright MP Publisher
SellerBuks Kart “Online Book Store”

इस गजल संग्रह “सफर” में मन की भावनाओं, संवेदनाओं को समेटने का एक अनूठा प्रयास किया गया है। गजलकार की कल्पनाओं को शब्दों के ताने.बाने में बुनकर पंक्तियों में साकार रूप दिया गया है। हम सभी कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में गजलकार की गजल के पात्र हैं। वहीं दूसरी ओर हम अपनी भावनाओं, कल्पनाओं को एक गजल में समेटने का प्रयास भी कर रहे होते हैं। गजल में यह खासियत होती है कि जो गजल को गहरे मनोभाव से पढ़ता है तो वह सिर्फ पढ़ता ही नहीं हैं बल्कि शब्दों के गहरे सागर में गोते लगा रहा होता है साथ ही पुष्प पर बैठे भंवरे की भांति पुष्प रूपी गजलों से रसपान भी कर रहा होता है।

Compare

Description

कलमकार संजीव कुमार सुधांशु जी का जन्म 1973 में हिमाचल के कुल्लू जिला के च्वाई गाँव में हुआ है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय माध्यमिक पाठशाला च्वाई, दसवीं 1989 में राजकीय उच्च विद्यालय आनी, 1992 में राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर से मैकेनिकल ईंजीनियरिंग में डिप्लोमा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से प्रभाकर हिंदी व स्नातक जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू से कनिष्ठ बनियादि अध्यापक का डिप्लोमा कर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शुरूआत से ही गजल लेखन का शौक रहा। वर्ष 1989-92 तक राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर हि.प्र. में अध्ययन के दौरान कॉलेज पत्रिका ‘‘यन्त्रकार’’ के संपादक भी रहे हैं, वर्तमान तक इनका सृजन कार्य अनवरत जारी है। इनकी रचनाएं समय-समय पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में व साझा गजल संग्रह ‘‘रूहानी अहसास’’ प्रकाशित हुई हैं। इन्हें उत्तराखंड की जिया साहित्यिक कुटुम्ब संस्था (देहरादून) द्वारा 2019 में हिंदी साहित्य रत्न सम्मान दिया गया है तथा वर्ष 2017 में पूर्व छात्र संघ च्वाई जिला कुल्लू द्वारा साहित्य के लिए विशेष सम्मान भी दिया गया है।

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
WhatsApp us