Shaikshnik Pustkayalon Me Electronic Sansadhan : Ek Parichay July 2024
Original price was: ₹ 360.00.₹ 320.00Current price is: ₹ 320.00.
Book Detail
| Author | Dr. Bhuleshwari Sahu, Dr. Dhankumar Mahilang, Pro. Dr. Kalyan Kumar |
| Pages | 130 |
| Book Format | Paperback |
| ISBN 13 | 978-81-19545-18-6 |
| Dimensions | 21 x 29.7 cm |
| Item weight | 150 gm |
| Language | English |
| Publishing Year | July 2024 |
| Book Genre | Library Education |
| Publisher | Bright MP Publisher |
| Seller | Buks Kart “Online Book Store” |
Description
प्रस्तुत पुस्तक “शैक्षणिक पुस्तकालयों में इलेक्ट्रॉनिक संसाधनः एक परिचय” बी.लिब., एम.लिब. और पी.एचडी. के छात्रों के लिए एक बहुप्रतीक्षित पाठ्य पुस्तक है। पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय विश्वविद्यालयों में अपनाये गए पाठ्यक्रम की उपयोगिता को देखते हुए इस प्रकार की एक पुस्तक की मांग को पूरा करने हेतु मात्र हमारा एक प्रयास है। यह पुस्तक पुस्तकालय के साथ-साथ सूचना केंद्रों से उपयोगी जानकारी खोजने की प्रक्रिया को सरलता प्रदान करती है एवं विषय को अच्छी तरह से समझने की शिक्षार्थियों की क्षमता में विविधता लाने के लिए संबंधित सामग्रियों की एक विस्तृत विविधता प्रदान करती है। इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों (ई-संसाधनों) के उपयोग में तेजी से किये गए प्रगति ने उन सामग्रियों को विकसित करने पर जोर दिया है जो डिजिटल प्रारूप में इलेक्ट्रॉनिक रूप से सुलभ हैं।
आज की वर्तमान युग इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों और सूचना संचार प्रौद्योगिकी का युग है। इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का उपयोग काफी मात्रा में बढ़ चुका है, विभिन्न प्रकार के पाठक पुस्तकालय में अपने आवश्यकता के अनुरूप सूचना खोज प्रवृत्ति के माध्यमों से विभिन्न प्रकार के नवीन इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की मांग करते है। शोध के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय पुस्तकालयों की अहम भूमिका होते हैैं क्योंकि शोधाथियों, शिक्षकों, पाठकों को उनके आवश्यकतानुसार इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों को उपलब्ध कराने में विश्वविद्यालय सक्षम होते हैैं।
आज हम इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों एवं सेवाओं के युग में जी रहे हैैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के पुस्तकालयों में इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के विभिन्न स्वरूपों को ई-फॉर्मेट में रखा जा रहा है। जिससे की किसी भी क्षेत्र का पाठक बिना किसी अवरोध के इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों एवं सेवाओं को पुनः प्राप्त कर सके। प्रत्येक शहर, गाँव, पंचायत, ब्लॉक में प्रत्येक व्यक्ति के पास मोबाईल, टेबलेट, लैपटॉप, कम्प्यूटर एवं इन्टरनेट की पर्याप्त सुविधा है। पुस्तकालय में यदि इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों उपलब्ध है, चाहे वह विद्यालय पुस्तकालय हो महाविद्यालय पुस्तकालय हो या फिर विश्वविद्यालय पुस्तकालय हो उस पुस्तकालय की माँग बढती ही जा रही है। साथ ही अल्प समय में पाठकों को पुस्तकालय वांछित सूचनाएं त्वरित गति से सूचनाएं प्रदान कर पायेंगे। आज इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की भरमार है, आज मुद्रित संस्करण की अपेक्षा इलेक्ट्रॉनिक प्रकाशनों की ओर झुकाव होने के साथ ही साथ इन्टरनेट की सहायता से ऑनलाइन उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का उपयोग दिन-प्रति दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है।
सूचना खोज प्रवृत्ति शोध का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पुस्तकालयों में पाठकों द्वारा अपने आवश्यकतानुसार मनोवांछित सूचनाओं की प्राप्ति के लिए सूचना खोजने के लिए अभिलेखों को ध्यानपूर्वक देखना। इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों से सूचना पुनः प्राप्ति के लिए खोज तकनीकियों के आधारभूत पक्षों से भी परिचित कराया जाएगा।
लेखक
डॉ. श्रीमती भुलेश्वरी साहू
डॉ. धनकुमार महिलाँंग
प्रोफेसर. डॉ. कल्याण कुमार
-
Sale!

Dev Dreams Golden age of Hindi Cinema Paperback 2022
Original price was: ₹ 250.00.₹ 225.00Current price is: ₹ 225.00. Add to cart -
Sale!

Depiction of Mankind (English Paperback 2024)
Original price was: ₹ 100.00.₹ 95.00Current price is: ₹ 95.00. Add to cart -
Sale!

वैश्विक लोकतांत्रिक मानववाद The Perfect Democracy (Paperback)
Original price was: ₹ 349.00.₹ 150.00Current price is: ₹ 150.00. Add to cart -
Sale!

Shubhashansha Hindi Paperback July (2023)
Original price was: ₹ 250.00.₹ 200.00Current price is: ₹ 200.00. Add to cart -
Sale!

Mahamansavi Baba Banadas (Hindi Paperback, July 2025)
Original price was: ₹ 251.00.₹ 200.00Current price is: ₹ 200.00. Add to cart -
Sale!

Khortha Karam Geet Aar Katha March 2024
Original price was: ₹ 150.00.₹ 140.00Current price is: ₹ 140.00. Add to cart





